विदेश की खबरें | गूगल नस्लीय समानता का समर्थन करता है: सुंदर पिचाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गूगल के भारतीय-अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत की घटना के आलोक में अमेरिका के अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के साथ एकजुटता दिखाते हुए कहा है कि गूगल नस्लीय समानता का समर्थन करता है।

वाशिंगटन, एक जून गूगल के भारतीय-अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत की घटना के आलोक में अमेरिका के अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के साथ एकजुटता दिखाते हुए कहा है कि गूगल नस्लीय समानता का समर्थन करता है।

रेस्तरां में काम करने वाले अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के 46 वर्षीय फ्लॉयड की मिनियेपोलिस में सोमवार को मौत हो गई थी जब एक श्वेत पुलिस कर्मी ने उसे जमीन पर गिरा दिया था।

यह भी पढ़े | चीन की सरकार का बड़ा फैसला, सितंबर से शुरू करने जा रहा है एलियंस की तलाश, लेगा इस बड़े टेलिस्कोप की मदद.

वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी ने फ्लॉयड की गर्दन को घुटने से दबा रखा है और फ्लॉयड को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

इस घटना के बाद अमेरिका में विरोध के स्वर मुखर हो उठे हैं।

यह भी पढ़े | सऊदी अरब ने फिर से खोलीं 90 हजार मस्जिदें, मक्का अब भी बंद.

पुलिस कर्मी को नौकरी से निकाल दिया गया और शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पिचाई ने कहा कि कंपनी ने नस्लीय समानता को समर्थन देने और अमेरिका में गूगल और यूट्यूब के मुख्य पृष्ठ पर फ्लॉयड की याद में अश्वेत समुदाय के साथ एकजुटता दिखाने का निर्णय लिया है।

पिचाई ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “आज अमेरिका में गूगल और यूट्यूब के मुख्य पृष्ठों पर हम नस्लीय समानता के वास्ते अश्वेत समुदाय और जॉर्ज फ्लॉयड, ब्रोना टेलर, अहमद अरबरी और उनकी याद में समर्थन जाहिर करेंगे, जिनकी कोई नहीं सुनता।”

पिचाई ने गूगल के मुख्य पृष्ठ का चित्र साझा करते हुए कहा, “जो दुखी, आक्रोशित और भयभीत हैं, आप अकेले नहीं हैं। हम नस्लीय समानता के समर्थन में खड़े हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान