देश की खबरें | गोवा: कोविड-19 के संबंध मं फर्जी मेसेज को लेकर पुलिस में शिकायत की गई
जियो

पणजी, दो जून गोवा में कोरोना वायरस प्रसार के बारे में सोशल मीडिया पर एक फर्जी मेसेज को संज्ञान में लेते हुए राज्य सरकार ने महामारी रोग अधिनियम के तहत पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने मंगलवार को दी।

राणे ने कहा कि यह मेसेज उनकी तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा था।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: जानिए चक्रवाती तूफान का नाम कैसे पड़ा 'निसर्ग'.

राणे ने कहा, ‘‘फर्जी मेसेज मरीजों के ठीक होने और इसको लेकर था कि गोवा में किस तरह से सामुदायिक संक्रमण का प्रसार शुरू हो गया है।’’

उन्होंने सख्त कार्रवाई की चेतावनी देने हुए एक बयान में कहा, ‘‘मैं लोगों से यह दोहराना चाहता हूं कि यह एक बहुत संवेदनशील समय है और अफवाह फैलाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’

यह भी पढ़े | जेसिका लाल मर्डर केस: अच्छे व्यवहार के चलते मनु शर्मा तिहाड़ जेल से रिहा.

उन्होंने कहा, ‘‘इस संबंध में जिला कलेक्टर के पास एक शिकायत दर्ज करा दी गई है और स्थानीय पुलिस महामारी रोग अधिनियम के तहत कार्रवाई पर विचार कर रही है।’’

गोवा ने हाल में वास्को नगर के एक क्षेत्र को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया था जब वहां कोविड-19 के दो मामले सामने आये थे।

एक जून की स्थिति के अनुसार इस तटीय राज्य में कोविड-19 के 29 मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)