पणजी, 30 मई गोवा तट और महाराष्ट्र स्थित मालवण के बीच मछली पकड़ने की एक नौका से मछली और नौवहन उपकरण चुराने के आरोप में गोवा तटीय पुलिस शनिवार को 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 सदस्यीय गिरोह को उसके सरगना नारायण अडकर नाम के एक व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने कहा कि गोवा तट से लगभग 60-65 समुद्री मील दूर मछली पकड़ने की एक नौका पर गिरोह ने लूटपाट की तथा मछली और अन्य सामान लेकर भाग गये।
नौका के मालिक जोआओ फर्नांडीस की शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी के अनुसार आरोपी शुक्रवार सुबह फर्नांडीस की नौका पर आए और चालक दल के सदस्यों को बंधक बना लिया।
इसके बाद वे लूट के सामान के साथ दूसरी नौका से भाग निकले।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY