देश की खबरें | ‘छात्राओं ने की शरारत’: सूटकेस में हॉस्टल के अंदर छात्रा को घुमाने के वीडियो पर विश्वविद्यालय ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के एक निजी विश्वविद्यालय का एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद विश्वविद्यालय ने कहा है कि यह “लड़कियों के छात्रावास के अंदर” कुछ विद्यार्थियों की “शरारत” का वीडियो है। वीडियो में एक लड़की छात्रावास परिसर में ले जाए जा रहे सूटकेस से बाहर निकलती हुई दिख रही है।

चंडीगढ़, 13 अप्रैल हरियाणा के एक निजी विश्वविद्यालय का एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद विश्वविद्यालय ने कहा है कि यह “लड़कियों के छात्रावास के अंदर” कुछ विद्यार्थियों की “शरारत” का वीडियो है। वीडियो में एक लड़की छात्रावास परिसर में ले जाए जा रहे सूटकेस से बाहर निकलती हुई दिख रही है।

सोनीपत में स्थित विश्वविद्यालय ने कहा कि उसने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले में शामिल विद्यार्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, तथा अनुशासन समिति के समक्ष उपस्थित होने को कहा है।

रविवार को विश्वविद्यालय की प्रवक्ता ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि “हमने इस मामले में प्रभावी और तत्काल कार्रवाई की है।”

शुक्रवार को ‘ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी’ के छात्रावास के एक वीडियो क्लिप में दो महिला सुरक्षाकर्मी सूटकेस खोलती हुई दिखाई दे रही हैं और लड़की उसमें से बाहर निकलती नजर आ रही है।

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा और अटकलें लगने के बाद, विश्वविद्यालय की मुख्य संचार अधिकारी अंजू मोहन ने रविवार को एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि वीडियों में कुछ छात्राएं छात्रावास के अंदर अपनी मित्र के साथ शरारत करती हुई दिख रही हैं।

उन्होंने कहा कि छात्राएं उसे एक सूटकेस में बंदकर इधर-उधर घुमा रही थीं।

प्रवक्ता ने कहा कि वे महिला छात्रावास के अंदर एक सार्वजनिक क्षेत्र में चले गए, जहां सीसीटीवी कैमरा लगा है, इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने सूटकेस के आसपास संदिग्ध गतिविधि देखी।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने इस घटना में प्रभावी और तत्काल कार्रवाई की है।

प्रवक्ता ने कहा, “इस घटना में लड़कियों के छात्रावास के अंदर छात्राओं के एक समूह ने शरारत की, जो दुर्भाग्य से सार्वजनिक हो गई।”

प्रवक्ता ने कहा, “मामले में शामिल सभी छात्राओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उन्हें अनुशासन समिति के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। भारत के अग्रणी संस्थान के रूप में, ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेता है।”

जोहेब प्रशांत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड