देश की खबरें | कांग्रेस की पूर्व विधायक के साथ 10 लाख रुपये की ठगी, राष्ट्रीय नेताओं से मिलवाने का दिया था झांसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के बल्लभगढ़ से कांग्रेस की एक पूर्व विधायक की राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात कराने और चुनाव के दौरान उनके सोशल मीडिया का प्रबंधन करने के नाम पर उनसे (‍पूर्व विधायक) कथित तौर पर 10 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

फरीदाबाद, 12 अप्रैल हरियाणा के बल्लभगढ़ से कांग्रेस की एक पूर्व विधायक की राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात कराने और चुनाव के दौरान उनके सोशल मीडिया का प्रबंधन करने के नाम पर उनसे (‍पूर्व विधायक) कथित तौर पर 10 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शारदा राठौर की शिकायत के आधार पर सेक्टर 17 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

राठौर की शिकायत के अनुसार, हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान वह आरोपी बृजभूषण शर्मा से मिली थीं।

उन्होंने बताया कि सिंह ने कथित तौर पर खुद को वरिष्ठ राष्ट्रीय नेताओं का करीबी सहयोगी बताया और दावा किया कि उसकी बेटी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी है और बेटा सोशल मीडिया प्रबंधक है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राठौर ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनकी मां को शर्मा के आवास पर चाय पर आमंत्रित किया गया था, जहां उसकी पत्नी और बेटा भी मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि शर्मा के परिवार ने कथित तौर पर राठौर को उनकी राष्ट्रीय नेताओं के साथ बैठक आयोजित कराने और उनके (राठौर) सोशल मीडिया अभियान का प्रबंधन करने के बदले में 10 लाख रुपये देने के लिए राजी किया।

अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि शर्मा ने पैसे लेने के बाद न तो राठौर को किसी नेता से मिलवाया और न ही किसी सोशल मीडिया अभियान पर काम किया। जब राठौर ने बार-बार पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उन्हें आठ लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाद में बाउंस हो गए।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी की पैरवी करने वाली वकील रुचि मुंजाल ने इन सभी दावों का खंडन किया और कहा कि आरोप निराधार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान