देश की खबरें | मध्यप्रदेश में चार बुजुर्गों ने जीती कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ जंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा कर कोरोना वायरस से जंग जीतने वाले चार बुजुर्गों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

जियो

भोपाल/ इन्दौर, 28 मई मध्यप्रदेश में विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा कर कोरोना वायरस से जंग जीतने वाले चार बुजुर्गों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इन मरीजों में 90 साल एक व्यक्ति को बुधवार को इन्दौर तथा 84 वर्षीय एक महिला को बृहस्पतिवार को भोपाल के अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि 75 और 70 वर्षीय दो अन्य उम्रदराज लोगों को भोपाल के एक निजी अस्पताल से मंगलवार को उपचार के बाद छुट्टी दी गयी थी।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ में कोरोना के 29 नए मामले आए सामने, राज्य में कुल संख्या 398 पहुंची: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इन्दौर में बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 90 वर्षीय पुरुष को शहर के एक निजी अस्पताल में 22 मई को भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर उन्हें बुधवार शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

उम्रदराज व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दिये जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें मेडिकल स्टाफ इस शख्स पर फूल बरसाने के बाद दो उंगलियों से "विक्टरी साइन" बनाता दिखायी दे रहा है। इस दौरान एक लड़की बुजुर्ग के हाथ में श्रीफल (नारियल) थमाकर उसकी आरती उतारती नजर आ रही है।

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: कुछ ऐसी हो सकती है 1 जून से लगने वाली संभावित लॉकडाउन की गाइडलाइन.

अधिकारी ने बताया कि इसी तरह 84 वर्षीय एक महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि 13 मई को हुई थी। उन्हें आज सुबह भोपाल के एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

अस्पताल से निकलने के बाद महिला ने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से घबराने की जरुरत नहीं है लेकिन लोगों से दो गज की दूरी बनाए रखना और हमेशा मास्क पहनना सुनिश्चित करना होगा।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 75 और 70 वर्षीय दो लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी।

अधिकारी ने बताया कि भोपाल के अस्पतालों से अब तक कोरोना के कुल 870 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चुके हैं। भोपाल में इस बीमारी से स्वस्थ्य होने की दर 63 प्रतिशत है।

इन्दौर में बृहस्पतिवार शाम तक कोविड-19 के 3260 मरीज मिले हैं जबकि भोपाल में 1356 मरीज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\