देश की खबरें | केरल के कोल्लम में पूर्व वरिष्ठ सरकारी अधिवक्ता मृत पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं पूर्व वरिष्ठ सरकारी वकील पी जी मनु रविवार की सुबह कोल्लम जिले में स्थित अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने रविवार को इसकी जनकारी दी।

कोल्लम (केरल), 13 अप्रैल केरल उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं पूर्व वरिष्ठ सरकारी वकील पी जी मनु रविवार की सुबह कोल्लम जिले में स्थित अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने रविवार को इसकी जनकारी दी।

पुलिस ने बताया कि वह कोल्लम के पास आनंदवलीश्वरम में एक किराए के घर में लटके पाए गए, जहां वह पेशेवर उद्देश्यों के लिए रह रहे थे।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह आत्महत्या का मामला था।

हालांकि, उन्होंने कहा कि मौत के पीछे का सही कारण अब तक अज्ञात है।

मूल रूप से प्रदेश के एर्णाकुलम जिले के पिरावोम के रहने वाले मनु एक महिला के साथ बलात्कार से संबंधित मामले में आरोपी थे, जो कानूनी सहायता के लिए उनके पास आई थी। हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने उन्हें इस मामले में जमानत दी है।

रविवार की सुबह, वकील से फोन पर संपर्क करने के कई प्रयास विफल होने के बाद जूनियर अधिवक्ता जांच करने के लिए उनके घर गए। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि वह फंदे से लटके मिले।

बताया जा रहा है कि एक वीडियो सामने आया था जिसमें मनु और उसके परिवार के सदस्य कथित उत्पीड़न के आरोप के सिलसिले में माफ़ी मांगने के लिए एक अन्य महिला के घर गए थे। इसके बाद, वह कथित तौर पर गंभीर मानसिक तनाव में थे।

पुलिस ने कहा कि पूछताछ की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जांच जारी है।

पिछले साल, इसी तरह के एक मामले में, उन्हें अपनी महिला मुवक्किल के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

मामला दर्ज होने के बाद, उसने पिछले साल 30 नवंबर को वरिष्ठ सरकारी अधिवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया था।

मनु ने केरल में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के वकील के रूप में काम किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट