देश की खबरें | पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने वीरेंद्र कुमार के निधन पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने राज्यसभा सदस्य एवं मलयालम भाषा के अग्रणी दैनिक अखबार ‘मातृभूमि’ के प्रबंध निदेशक एम पी वीरेंद्र कुमार को महान पत्रकार और लेखक बताते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

जियो

बेंगलुरु, 29 मई पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने राज्यसभा सदस्य एवं मलयालम के अग्रणी दैनिक अखबार ‘मातृभूमि’ के प्रबंध निदेशक एम पी वीरेंद्र कुमार को महान पत्रकार और लेखक बताते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

देवेगौड़ा ने अपने शोक संदेश में लिखा, ‘‘ पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य एम पी वीरेंद्र कुमार के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। वह कई दशकों से मेरे करीबी मित्र और सहयोगी रहे हैं।''

यह भी पढ़े | देश की खबरें | अमित शाह ने मोदी से की मुलाकात, लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्रियों के विचारों से अवगत कराया.

उन्होंने कहा, '' मैंने निजी तौर पर एक मित्र खो दिया है और यह वास्तव में जनता परिवार की क्षति है जिसके लिए उन्होंने कई दशकों तक काम किया।''

कुमार को सिद्धांतवादी नेता की तरह याद करते हुए देवेगौड़ा ने कहा कि वह समाजवाद के समर्पित छात्र थे और श्रमिकों के कल्याण के लिए हमेशा आगे रहते थे।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: गर्मी से बेहाल जनता, सीहोर में पानी की तलाश के लिए 2 किलोमीटर दूर जा रहे लोग.

उन्होंने कहा कि एक पत्रकार के तौर पर वह 'मातृभूमि' प्रकाशन के लिए प्रेरणा स्रोत थे।

देवेगौड़ा ने कुमार का योगदान ट्रेड यूनियन नेता के रूप में भी याद किया। उन्होंने कहा कि कुमार ने किसानों और लोगों के हितों के लिए कई आंदोलनों का नेतृत्व किया।

84 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमार केरल से राज्यसभा सांसद थे और वह समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के निदेशक मंडल के सदस्य भी थे। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से बृहस्पतिवार को कोझिकोड के एक अस्पताल में हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\