विदेश की खबरें | पूर्व हाउस स्पीकर और उनके पति की गोलीबारी में हत्या: मिनेसोटा गवर्नर टिम वाल्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इन लक्षित हत्याओं के बाद अधिकारी एक संदिग्ध की सक्रिय रूप से तलाश कर रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इन लक्षित हत्याओं के बाद अधिकारी एक संदिग्ध की सक्रिय रूप से तलाश कर रहे हैं।

वाल्ज ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मिनेसोटा और पूरे देश में हम सभी को, सभी प्रकार की राजनीतिक हिंसा के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।’’

घायल जनप्रतिनिधि की पहचान प्रांतीय सीनेटर जॉन हॉफमैन के रूप में की गई है, जो डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं और पहली बार 2012 में निर्वाचित हुए थे। इससे पहले वे एनोका हेन्नेपिन स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष रह चुके हैं, जो मिनेसोटा के सबसे बड़े स्कूल जिले का प्रबंधन करता है।

हॉफमैन विवाहित हैं और उनकी एक बेटी है। हॉर्टमैन प्रांतीय विधानमंडल में शीर्ष सदन डेमोक्रेटिक नेता और पूर्व सदन अध्यक्ष थीं। वह पहली बार 2004 में निर्वाचित हुई थीं।

आपराधिक जांच ब्यूरो के अधीक्षक ड्रू इवांस ने कहा कि अधिकारी सक्रिय रूप से संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं। इवांस ने कहा कि चोटों की गंभीरता का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, लेकिन हॉर्टमैन और उनके पति की मौत गोली लगने से हुई है।

सार्वजनिक सुरक्षा आयुक्त बॉब जैकबसन ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बता रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘संदिग्ध ने हमारी वर्दी के भरोसे का फायदा उठाया। यह विश्वासघात बहुत परेशान करने वाला है।’’

पुलिस प्रमुख मार्क ब्रुले ने बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद संदिग्ध हॉर्टमैन के घर के पीछे से भाग गया।

ब्रुले ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति अधिकारी की तरह वर्दी पहने हुए था और एक वाहन चला रहा था जो "बिल्कुल एक एसयूवी स्क्वाड कार जैसा दिख रहा था। वाहन में लाइट, आपातकालीन लाइट लगी थी और वाहन बिल्कुल एक पुलिस वाहन जैसा दिख रहा था।’’

एफबीआई के उप निदेशक डैन बोंगिनियो द्वारा पोस्ट किए गए एक बयान के अनुसार, एफबीआई जांच में शामिल हो गई है।

मिनेसोटा हाउस स्पीकर एवं रिपब्लिकन पार्टी नेता लिसा डेमुथ ने कहा कि हॉर्टमैन और उनके पति, मार्क की हत्या से वह अत्यंत दुखी हैं।

डेमुथ ने एक बयान में कहा, ‘‘कानून प्रवर्तन प्रतिक्रिया जारी है और विवरण अभी भी सामने आ रहे हैं, मैं बस सभी मिनेसोटा वासियों से इस भयानक हमले के पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने के लिए कहूंगी।’’

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की पूर्व सदस्य गैब्रिएल गिफ़ोर्ड्स के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय बंदूक हिंसा रोकथाम संगठन ‘गिफर्ड्स’ ने निम्नलिखित बयान जारी किया।

गिफर्ड्स ने कहा, "मेरा परिवार और मैं लक्षित गोलीबारी की भयावहता को अच्छी तरह से जानते हैं। जनप्रतिनिधि के खिलाफ हमला अमेरिकी लोकतंत्र पर ही हमला है। नेताओं को बोलना चाहिए और हिंसक अतिवाद को बढ़ावा देने की निंदा करनी चाहिए जो इस देश के लिए खतरा है।’’

गिफर्ड्स को 2011 में एक बंदूकधारी ने सिर में गोली मार दी थी, जिसने छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और 12 अन्य को घायल कर दिया था। गिफर्ड्स ने ने जनवरी 2012 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार