देश की खबरें | विदेश मंत्री जयशंकर बुधवार से चार दिनों की रवांडा यात्रा पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार से रवांडा की राजधानी किगाली के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

नयी दिल्ली, 21 जून विदेश मंत्री एस. जयशंकर राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार से रवांडा की राजधानी किगाली के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जयशंकर 24-25 जून को राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘विदेश मंत्री एस. जयशंकर राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों की 26वीं बैठक (चोगम) में भाग लेने के लिए 22 से 25 जून के बीच किगाली का दौरा करेंगे। विदेश मंत्री चोगम में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। कोविड-19 महामारी के कारण इस बैठक को पहले दो बार स्थगित किया गया था।’’

जयशंकर 23 जून को चोगम-पूर्व विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे।

राष्ट्रमंडल सदस्य देशों के नेतागण जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य मुद्दों जैसी वैश्विक चुनौतियों सहित मौजूदा प्रासंगिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके अलावा बैठक में बाल देखभाल और संरक्षण सुधार पर किगाली घोषणा, सतत शहरीकरण पर घोषणा सहित कई दस्तावेजों को अपनाने की भी संभावना है।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार "अपनी इस यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री के राष्ट्रमंडल सदस्य देशों के अपने समकक्षों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू