खेल की खबरें | लॉकडाउन में छूट के बाद हंगरी में फुटबाल प्रशंसक स्टेडियम में लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हंगरी कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के बाद दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति देने वाला पहला यूरोपीय देश बन गया है। यूरोप में अन्य लीग सत्र को फिर से शुरू करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जो शुरू हुए हैं उसे दर्शकों के बिना खेला जा रहा है।

हंगरी कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के बाद दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति देने वाला पहला यूरोपीय देश बन गया है। यूरोप में अन्य लीग सत्र को फिर से शुरू करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जो शुरू हुए हैं उसे दर्शकों के बिना खेला जा रहा है।

हंगरी फुटबॉल संघ ने गुरुवार को क्लबों को मार्च के बाद पहली बार शर्तों के साथ स्टेडियम को प्रशंसकों के लिए खोलने की छूट दी थी। इन शर्तों में स्टेडियम में हर दूसरी पंक्ति को खाली और दर्शक वाली हर सीट के बाद तीन सीट खाली छोड़ना शामिल है।

यह भी पढ़े | विराट कोहली को याद आया पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में खेली गई 183 रन की विस्फोटक पारी.

शनिवार को देश के पूर्वोत्तर शहर मिसकोल्स में डियोसग्योर और मेजोकोवेस्द के बीच खेले गये मैच को देखने के लिए पहुंचे दर्शकों ने कहा कि हम स्टेडियम में आकर खुश हैं।

प्रशंसक रिचर्ड कोवास ने कहा, ‘‘ हम नियमों का पालन करेंगे क्योंकि ऐसा नहीं करने पर हो सकता है मैच फिर से दर्शकों के बिना खेला जाए।’’

यह भी पढ़े | Khel Ratna Award 2020: बीसीसीआई ने रोहित शर्मा का नाम खेल रत्न के लिए भेजा, शिखर धवन- इशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड देने की सिफारिश की.

इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में 2,255 दर्शक मौजूद थे।

अठारह साल के एक छात्र प्रशंसक ने कहा, ‘‘ वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए हमें दूरी बनाए रखनी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\