विदेश की खबरें | संरा निगरानी संस्था के प्रस्ताव के बाद ईरान ने नया परमाणु संवर्धन संयंत्र सक्रिय करने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईरानी विदेश मंत्रालय और परमाणु ऊर्जा संगठन ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘ईरान के पास इस राजनीतिक प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ईरानी विदेश मंत्रालय और परमाणु ऊर्जा संगठन ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘ईरान के पास इस राजनीतिक प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’’

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के शासी निकाय ने बृहस्पतिवार को पाया कि ईरान 20 वर्ष में पहली बार अपने परमाणु दायित्वों का पालन नहीं कर रहा है।

इस कदम के कारण तनाव बढ़ सकता है और इस वर्ष के अंत में ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को पुनः लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

ईरान संबंधी प्रस्ताव पर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के शासी निकाय के सदस्य देशों ने मतदान किया।

नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर राजनयिकों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के शासी निकाय के 19 सदस्य देशों ने विएना में एक बैठक में प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

रूस, चीन और बुर्किना फासो ने इसका विरोध किया, जबकि 11 सदस्यों ने वोट नहीं दिया।

फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और अमेरिका ने यह प्रस्ताव पेश किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now