देश की खबरें | बाढ़ नियंत्रण से संबंधित कार्य हर हाल में 15 जनवरी से करें शुरू : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राज्य में बाढ़ नियंत्रण से सम्बन्धित कार्यों को प्रत्येक दशा में 15 जनवरी से प्रारम्भ किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में सभी औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण की जाएं, जिससे बाढ़ नियंत्रण सम्बन्धी कार्यों को मई तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 13 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राज्य में बाढ़ नियंत्रण से सम्बन्धित कार्यों को प्रत्येक दशा में 15 जनवरी से प्रारम्भ किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में सभी औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण की जाएं, जिससे बाढ़ नियंत्रण सम्बन्धी कार्यों को मई तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए।

राज्‍य सरकार के प्रवक्‍ता के अनुसार मुख्‍यमंत्री रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जन-धन हानि को रोकने के लिए त्वरित ढंग से कदम उठाना राज्य सरकार का दायित्व है और इसके सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले से संचालित परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए भी धनराशि की व्यवस्था कर ली जाए।

यह भी पढ़े | राजस्थान निकाय चुनाव के 1775 वार्डों के परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद के लिए मतदान 20 दिसंबर को: 13 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्‍यमंत्री ने बाढ़ से आने वाली चुनौतियों की चर्चा की और उसके बचाव के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिये।

प्रवक्‍ता के अनुसार बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष बाढ़ नियंत्रण सम्बन्धी परियोजनाओं के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री को बताया गया कि वर्ष 2020 में प्रदेश में बाढ़ से कुल 29 जिले प्रभावित हुए। बाढ़ के दौरान सभी तटबन्ध सुरक्षित रहे और मात्र आजमगढ़ जिले में जोकहरा तटबंध क्षतिग्रस्त हुआ।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: हरियाणा के बाद उत्तराखंड के किसान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिले, कृषि कानूनों का किया समर्थन.

बैठक के दौरान अयोध्या में नया घाट के सौन्दर्यीकरण और मुक्ति घाट के निर्माण के सम्बन्ध में भी प्रस्तुतीकरण किया गया।

बैठक में जल शक्ति मंत्री डॉक्‍टर महेन्द्र सिंह तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now