देश की खबरें | भुवनेश्वर में झुग्गी बस्ती में पांच साल की बच्ची से बलात्कार, गला रेत कर हत्या की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भुवनेश्वर में एक झुग्गी बस्ती में पांच साल की बच्ची की कथित रूप से बलात्कार के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, सात नवंबर भुवनेश्वर में एक झुग्गी बस्ती में पांच साल की बच्ची की कथित रूप से बलात्कार के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

घटना सोमवार शाम को एयरफील्ड थाना अंतर्गत सुंदरपाड़ा क्षेत्र के केला साही में हुई, जब बच्ची अपने घर में अकेली थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी भी झुग्गी बस्ती का ही निवासी है। आरोपी पीड़ित के घर में घुसा और कथित रूप से घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस को दी गई शिकायत में बच्ची के माता पिता ने कहा कि काम से लौटने पर उन्हें बच्ची घर पर नहीं मिली और काफी तलाश करने पर उन्हें बिस्तर के नीचे उसका शव मिला।

पास के एक दुकानदार ने दावा किया कि आरोपी के साथ बच्ची उनकी दुकान पर चॉकलेट खरीदने आई थी। उसने कहा कि अन्य लोगों ने भी आरोपी को उसके घर में घुसते और बाहर निकलते देखा था।

एयरफील्ड के थाना प्रभारी अशोक नायक ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष दस्ते ने जांच शुरू की।

नायक ने कहा कि शुरुआती जांच में संकेत मिला कि आरोपी ने अकेले ही अपराध को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और एक वैज्ञानिक टीम घटनास्थल से सभी साक्ष्य जुटाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान