देश की खबरें | हुबली में अगवा की गई पांच साल की बच्ची की हत्या, जनता में आक्रोश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के हुबली जिले में रविवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पांच साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हुबली (कर्नाटक), 13 अप्रैल कर्नाटक के हुबली जिले में रविवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पांच साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अशोक नगर पुलिस थाना क्षेत्र में यह घटना हुई और बच्ची का शव एक खाली पड़ी इमारत में मिला।

ऐसी खबरें सामने आई हैं कि बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने कहा कि बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है और मामले की पुलिस जांच भी जारी है।

उक्त इलाके के लोगों में इस घटना से आक्रोश फैल गया और वे बड़ी संख्या में अशोक नगर पुलिस थाने के सामने एकत्र हुए। उन्होंने बच्ची को न्याय दिलाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

उन्होंने बताया कि बच्ची का परिवार कोप्पल जिले से है। उसकी मां एक घरेलू नौकरानी और एक ब्यूटी पार्लर में सहायक के रूप में काम करती है जबकि उसके पिता एक पेंटर के रूप में काम करते हैं।

कुमार ने कहा, ‘‘बच्ची की मां इलाके के घरों में काम करती है, इसलिए वह उसे अपने साथ ले गई थी। एक अज्ञात व्यक्ति वहां से बच्ची को ले गया था। तलाश करने पर बच्ची घर के सामने स्थित एक अस्थायी मकान (यहां से ही बच्ची को ले जाया गया था) के स्नान घर में मिली। बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

आयुक्त ने कहा कि अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आरोपी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। एक बार आरोपी की पहचान हो जाए, जिसके बाद उसके ठिकाने और अन्य विवरण का पता लगाया जा सकेगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या बच्ची के साथ बलात्कार की कोशिश या उसका यौन उत्पीड़न किया गया, तो अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। मौत का कारण और बच्ची पर किसी तरह का हमला हुआ था या नहीं, इन सबकी पुष्टि की जाएगी।’’

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और पुलिस को उसका काम करने देने का अनुरोध किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें