देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कोविड-19 के पांच नये मामले
जियो

बिजनौर, 31 मई उत्तर प्रदेश के बिजनौर मे शनिवार देर रात पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या 50 हो गई है।

प्रवासी श्रमिकों के लौटने के बाद ये मामले अचानक से बढ़ गए हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र पुलिस में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 91 नए केस, अब तक 2,416 पुलिसकर्मी संक्रमित- 26 की मौत.

बिजनौर की चांदपुर तहसील के नूरपुर और चांदपुर मे शनिवार रात पांच लोगों की जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

यहां कोविड-19 पर नोडल अधिकारी डॉ अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि यहां कुल 50 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 48 लोग स्वस्थ हुए हैं और दो लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटे में 91 पुलिस कर्मियों का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव : 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एक-दो दिन छोड़कर बाकी हर दिन संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

डॉ अनिल मिश्र के अनुसार 90 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली से घर लौटे प्रवासी कामगर और उनके संपर्क में आए लोगों से जुड़े हुए हैं। साथ ही बताया कि कुछ मामले छोड़कर अधिकतर मामलों में लक्षण नहीं दिख रहे थे लेकिन वे बीमारी के संवाहक थे इसलिए उन्हें पृथक-वास मे रखना जरूरी था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)