देश की खबरें | मणिपुर के कांगपोकपी जिले में गोलीबारी, दो पुलिस कर्मी सहित नौ लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इम्फाल वेस्ट जिले से लगे कांगपोकपी जिला स्थित कांगचुप इलाके में मंगलवार को अज्ञात लोगों की गोलीबारी में दो पुलिस कर्मी सहित कम से कम नौ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इम्फाल, सात नवंबर मणिपुर के इम्फाल वेस्ट जिले से लगे कांगपोकपी जिला स्थित कांगचुप इलाके में मंगलवार को अज्ञात लोगों की गोलीबारी में दो पुलिस कर्मी सहित कम से कम नौ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मेइती इलाके में ठहरे एक अलग समुदाय के पांच अज्ञात लोगों की मौजूदगी को लेकर चौकन्ना हुए फायेंग के लोगों का एक बड़ा समूह उनका पता लगाने के लिए कांगचुप इलाके में गया था।

उन्होंने बताया कि वे लोग जैसे ही वहां पहुंचे, संदिग्ध उग्रवादियों ने पहाड़ी की ओर से उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

बाद में, ग्राम रक्षा दल और सुरक्षा बल मौके पर गए, जिसके बाद वहां दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

पुलिस ने बताया, ‘‘कांगचुप इलाके में गोलीबारी रूक गई है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।’’

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि अब तक, सात लोगों को रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है जबकि दो को इम्फाल के राज मेडिसिटी में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस बीच, मेइती इलाके में ठहरे चार लोग लापता हैं, जबकि एक को सुरक्षा बलों ने ढूंढ लिया, जो गंभीर रूप से घायल है।

सुरक्षा कर्मी शेष चार लापता लोगों को ढूंढने के लिए अभियान चला रहे हैं।

इस बीच, कांगपोकपी जिले के निकट सेकमई से रविवार दोपहर दो किशोरों के लापता होने के बाद इम्फाल घाटी में तनाव व्याप्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड