देश की खबरें | महाराष्ट्र के भिवंडी में रसायन के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में शनिवार को रसायन के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 14 जून महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में शनिवार को रसायन के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि दापोडी गांव में प्रेरणा कॉम्प्लेक्स के गोदाम में आग शाम 4:50 बजे लगी और इसे बुझाने के लिए अभियान जारी है।

तडवी ने बताया कि आग बुझाने के लिए भिवंडी, ठाणे और कल्याण से दो दमकल गाड़ियों, एक ‘हाई-राइज’ वाहन सहित कर्मियों और उपकरणों को मौके पर भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दूर से धुएं का घना गुबार देखा जा सकता था।

तडवी ने कहा, ‘‘हम घटनास्थल पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आग आस-पास की इमारतों तक न फैले। ’’

अन्य अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया है तथा एहतियात के तौर पर वाल पाडा के निकट यातायात का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि लोगों को क्षेत्र से दूर रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार