खेल की खबरें | फिंच ने जंपा को सफेद गेंद का शीर्ष स्पिनर आंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व कप्तान आरोन फिंच का मानना है कि बल्लेबाज का दिमाग पढ़ने की क्षमता ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा को फिलहाल सफेद गेंद के दो प्रारूप में शीर्ष स्पिनर बनाती है।

मुंबई, सात नवंबर पूर्व कप्तान आरोन फिंच का मानना है कि बल्लेबाज का दिमाग पढ़ने की क्षमता ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा को फिलहाल सफेद गेंद के दो प्रारूप में शीर्ष स्पिनर बनाती है।

जंपा ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले पांच मैचों में कम से कम तीन विकेट चटकाकर विश्व कप में टीम के अभियान को पटरी पर लौटाया है और टीम लगातार पांच जीत दर्ज करने में सफल रही है।

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वेबसाइट पर अपने कॉलम में लिखा, ‘‘जब आप किसी टीम या खिलाड़ी के खिलाफ अधिक खेलते हैं तो आप अपनी तैयारी में काफी सहज हो जाते हैं लेकिन जंपा प्रत्येक मैच में कोई कसर नहीं छोड़ता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह उसके प्रदर्शन की अविश्वसनीय निरंतरता से जाहिर होता है। पिछले कुछ वर्षों में दुनिया भर में सफेद गेंद के दो प्रारूप में वह संभवत: शीर्ष स्पिनर है। यह उसके कौशल की अच्छी पहचान है।’’

मोटेरा पर ओस के बीच जंपा 12वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने इंग्लैंड के जोस बटलर, बेन स्टोक्स और मोईन अली को आउट किया। जंपा ने 10 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए जो उनके करियर का सबसे किफायती स्पैल है।

ऑस्ट्रेलिया के 287 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गत चैंपियन टीम 48.1 ओवर में 253 रन पर सिमट गई और उसकी सेमीफाइनल में जगह बनाने की रही सही उम्मीद भी टूट गई।

फिंच ने कहा, ‘‘ज़म्पा शानदार थे... और मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह है कि वह बल्लेबाजों को कितनी अच्छी तरह पढ़ रहे हैं। स्पिन के साथ, आधी लड़ाई यह जानना है कि बल्लेबाजों और परिस्थितियों को पढ़ने के आधार पर अपनी विविधताओं का कब इस्तेमाल करना है। वह इस समय शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने कई महत्वपूर्ण विकेट लिए हैं।’’

जंपा मौजूदा विश्व कप में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में सात मैच में 17.15 के औसत से 19 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान