देश की खबरें | वित्त मंत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपा: कहा-रोजगार मेला इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए भी अवसर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार के ‘रोजगार मेला’ ने इंजीनियरिंग स्नातकों और 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए भी अवसर सुनिश्चित किया है।

चेन्नई, 22 अक्टूबर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार के ‘रोजगार मेला’ ने इंजीनियरिंग स्नातकों और 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए भी अवसर सुनिश्चित किया है।

चेन्नई स्थित सवारी डिब्बा कारखाने (आईसीएफ) में आयोजित रोजगार मेला के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों में युवाओं को नियुक्ति पत्र देते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए हैं।

सीतारमण ने भर्ती हुए लोगों को बधाई देते हुए कहा कि कई युवाओं को अपने गृह राज्य में नियुक्ति मिली है।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां एक इंजीनियर है जिसे आयकर विभाग में निरीक्षक पद पर नियुक्ति मिली है, अन्य को बैंक में परिवीक्षाधीन अधिकारी और एक अन्य को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) निरीक्षक के पद पर नियुक्ति मिली है। कई युवाओं को उनके गृह राज्य में नियुक्ति मिली है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से शुरू किए गए कार्यक्रम में उम्मीदवारों से बातचीत करते हुए सीतारमण ने यह बात कही।

यहां 250 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया जिनमें झारखंड और उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थी भी शामिल हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कार्यक्रम में 25 अभ्यर्थियों को स्वयं नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष नितिन गुप्ता, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष विवेक जोहरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूरे देश में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने के लिए ‘रोजगार मेला’ की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री ने जून में विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों से कहा था कि वे अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को 'मिशन मोड' पर नौकरियां दें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड