जरुरी जानकारी | भारत में लगातार बढ़ रहा है एफडीआई: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि देश में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने वाली नीतियों के चलते प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) लगातार बढ़ रहा है।

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि देश में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने वाली नीतियों के चलते प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अप्रैल-सितंबर 2020 के दौरान एफडीआई 13 प्रतिशत बढ़कर लगभग 40 अरब अमरीकी डालर हो गया।

यह भी पढ़े | RRB Exam 2020: रेलवे भर्ती परीक्षा शुरू, उम्मीदवारों को एग्जाम हाल में इन कोरोना नियमों का करना होगा पालन.

उन्होंने सीआईआई के ‘पार्टनरशिप समिट 2020’ में कहा, ‘‘भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लगातार बढ़ रहा है। इस साल के पहले नौ महीनों में कोविड-19 महामारी के बाजवूद हमारा एफडीआई बढ़ा है और आज हमारी एफडीआई नीति दुनिया में सबसे सुविधाजनक और अनुकूल नीतियों में एक है।’’

गोयल ने कहा कि लगभग सभी क्षेत्रों में स्वचालित मार्ग के जरिए 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़े | Weather Update: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में बढ़ी ठंड, 4.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा.

दूरसंचार, मीडिया, दवा और बीमा जैसे कुछ क्षेत्रों में विदेशी निवेशकों को निवेश के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी है। इसके अलावा नौ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां एफडीआई प्रतिबंधित है। ये क्षेत्र हैं- लॉटरी व्यवसाय, जुआ और सट्टेबाजी, चिट फंड, निधि कंपनी, रियल एस्टेट और तंबाकू-सिगरेट का कारोबार।

गोयल ने कहा कि भारत में कई क्षेत्रों में अपार अवसर हैं और इसके साथ ही उन्होंने निवेशकों को भारत में आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत अवसरों की भूमि है। मैं आपको विकास, वृद्धि और समृद्धि की बस में सवार होने के लिए आमंत्रित करता हूं ... हम आपका स्वागत खुले हाथों और रेड कॉरपेट के साथ करेंगे, और अवसरों की इस भूमि में आपकी यात्रा के दौरान हम आपको पूरी सहायता, साझेदारी और सहभागिता का भरोसा देते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट