जरुरी जानकारी | अनुकूल मानसून, बुनियादी संरचना पर खर्च को बढ़ावा देने से धारणा में हो सकता है सुधार: सुंदरम फाइनेंस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी तथा इसकी रोकथाम के लिये लागू लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था का समग्र परिदृश्य बेहतर नहीं दिख रहा है। हालांकि, यदि बुनियादी संरचना खर्च पर जोर दिया जाये और मानसून अनुकूल रहे तो धारणा में सुधार संभव है।

चेन्नई, 30 मई गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी तथा इसकी रोकथाम के लिये लागू लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था का समग्र परिदृश्य बेहतर नहीं दिख रहा है। हालांकि, यदि बुनियादी संरचना खर्च पर जोर दिया जाये और मानसून अनुकूल रहे तो धारणा में सुधार संभव है।

कंपनी ने शनिवार को 31 मार्च 2020 को समाप्त वित्त वर्ष के लिये परिणाम जारी करते हुए यह टिप्पणी की।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019-20 में 2018-19 के 1,126 करोड़ रुपये से कम होकर 723.95 करोड़ रुपये पर आ गया। इस दौरान कंपनी का परिचालन से प्राप्त राजस्व 3,321 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,842 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ साल भर पहले की समान तिमाही के 675 करोड़ रुपये से कम होकर 130.89 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान परिचालन से प्राप्त राजस्व साल भर पहले के 884 करोड़ रुपये की तुलना में 942 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

कंपनी ने एक बयान में कहा, "हालांकि पिछले वित्त वर्ष के शुद्ध लाभ में रॉयल सुंदरम में शेयरों की बिक्री के कारण हुई 522 करोड़ रुपये की असाधारण आय भी शामिल है। अत: लाभ के आंकड़ों की तुलना नहीं की जा सकती है।’’

कंपनी के प्रबंध निदेशक टी. टी. श्रीनिवास राघवन ने परिदृश्य के बारे में कहा, "हम बड़ी अनिश्चितता के समय में हैं और अर्थव्यवस्था के लिए समग्र दृष्टिकोण आशाजनक नहीं है।"

उन्होंने कहा, "साल की पहली छमाही में वृद्धि सुस्त रहने की आशंका है, लेकिन बुनियादी ढांचे पर खर्च और अनुकूल मानसून से धारणा में सुधार हो सकता है।’’

इस बीच, कंपनी ने कहा कि राजीव सी लोचन को निदेशक (रणनीति) बनाया गया है। वह तीन जून से पद संभालेंगे।

कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई बैठक में शेयरधारकों को तीन रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की भी सिफारिश की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\