देश की खबरें | केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ नोएडा में किसानों का प्रदर्शन जारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 14 दिसंबर भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के आह्वान पर सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर संगठन के कार्यकर्ता धरना- प्रदर्शन कर रहे हैं।

जनपद गौतम बुद्ध नगर के सूरजपुर स्थित जिला मुख्यालय पर भी भाकियू पदाधिकारियों ने धरना देकर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की और अपना विरोध जताया। भाकियू (लोकशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में दलित प्रेरणा स्थल पर कई किसान एक दिन का सांकेतिक भूख हड़ताल कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | RRB Recruitment Exam 2020: आरआरबी भर्ती के लिए आईसोलेटेड और मिनिस्ट्रियल क्लास परीक्षा कल से शुरू, यहां पढ़ें एसओपी और दिशानिर्देश.

चिल्ला बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) का धरना-प्रदर्शन 14वें दिन भी जारी है। संगठन के कुछ कार्यकर्ता आमरण अनशन पर बैठे हैं।

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘आम जनता की सहूलियत को देखते हुए चिल्ला बॉर्डर को आवागमन के लिए खोल दिया गया है। लेकिन उनके संगठन का धरना जारी है।’’

यह भी पढ़े | Shakti Bill: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने पेश किया ‘शक्ति बिल’, महिलाओं-बच्चों के खिलाफ अपराध पर है मौत की सजा का प्रावधान.

बॉर्डर पर लगे अवरोधकों की वजह से दिल्ली की तरफ जाने वाले यातायात की रफ्तार अभी भी धीमी है।

इस बीच, गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने किसानों की मांगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘कृषि कानूनों को लेकर किसानों को कोई आशंका है तो सरकार उसका समाधान करेगी।’’

प्रदर्शनकारी किसानों ने शनिवार को सांसद के सेक्टर 27 स्थित अस्पताल का घेराव किया था। शर्मा ने किसानों को आश्वस्त किया था कि वह किसानों की मांग को देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री तक पहुंचाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)