जरुरी जानकारी | उप्र में 100 क्विंटल से ऊपर गेहूं विक्रय पर किसानों को सत्यापन से छूट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खाद्य व रसद विभाग ने सत्यापन प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ ही 100 क्विंटल से ऊपर गेहूं विक्रय पर किसानों को सत्यापन से छूट दे दी है।

लखनऊ, 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खाद्य व रसद विभाग ने सत्यापन प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ ही 100 क्विंटल से ऊपर गेहूं विक्रय पर किसानों को सत्यापन से छूट दे दी है।

किसान अनुमानित उत्पादन का तीन गुना तक बिक्री कर सकेंगे, जिससे अभिलेखों में त्रुटि इत्यादि से गेहूं बेचने में उन्हें परेशानी न हो। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

बयान में कहा गया कि सरकार ने व्यवस्था की है कि पंजीकृत किसान सत्यापन के बिना भी 100 क्विंटल तक गेहूं बेच सकते हैं। सत्यापन के बाद कुल उत्पादकता के आधार पर उत्पादन क्षमता का तीन गुना तक गेहूं बेचने की सुविधा है, जिससे सत्यापन अथवा अभिलेखों में त्रुटि के कारण किसान को उत्पादित गेहूं बेचने में असुविधा न हो। गेहूं की बिक्री के लिए किसान खाद्य व रसद विभाग के पोर्टल या विभाग के मोबाइल ऐप पर पंजीकरण-नवीनीकरण कराकर सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

बयान के अनुसार, किसानों को 2,425 रुपये प्रति क्विंटल का पूरा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिल रहा है, साथ ही उतराई, छनाई और सफाई के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त मिल रहे हैं। किसानों की सुविधा के लिए खरीद केंद्र रोजाना सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक खुले रहते हैं। निर्बाध सेवा के लिए खरीद केंद्र छुट्टियों के दिनों में भी खुले रहते हैं। खेतों में कटाई जारी रहने के दौरान मौके पर ही गेहूं की तौल की जा रही है।

बयान में कहा गया है कि भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जा रहा हैं।

उप्र में शनिवार तीन बजे तक गेंहू खरीद की जानकारी देते हुए कहा गया कि राज्य में पंजीकृत किसान 3,77,678 हैं जिनमें गेहूं बिक्री करने वाले किसान 39,006 हैं। गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या 5,804 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ