देश की खबरें | दिल्ली के एक थोक विक्रेता की दुकान से 2.5 लाख रुपये से अधिक मूल्य के नकली मलहम जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग ने यहां एक थोक दवा दुकान से 2.5 लाख रुपये से अधिक मूल्य की नकली ‘थ्रोम्बोफोब’ मलहम जब्त की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दिल्ली सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग ने यहां एक थोक दवा दुकान से 2.5 लाख रुपये से अधिक मूल्य की नकली ‘थ्रोम्बोफोब’ मलहम जब्त की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक बयान में कहा गया है कि ‘थ्रोम्बोफोब’ मलहम का उपयोग व्यापक रूप से ‘थ्रोम्बोफ्लिबिटिस’ के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें रक्त के थक्कों के कारण नस में जलन या सूजन होती है।

बयान के अनुसार, यह कार्रवाई ‘थ्रोम्बोफोब 20 ग्राम ऑइंटमेंट’ के निर्माता ‘जाइडस हेल्थकेयर लिमिटेड’ की शिकायत के बाद की गई। ‘जाइडस हेल्थेकयर लिमिटेड’ ने दिल्ली के बाजार में इस दवा के नकली संस्करण आ जाने की शिकायत की थी।

बयान में कहा गया है कि जांच दल ने बुधवार को भागीरथ पैलेस में एक थॉक विक्रेता के ‘क्यारा फार्मास्युटिकल’ नामक दुकान पर अचानक छापा मारा। छापे के दौरान अधिकारियों को ‘थ्रोम्बोफोब’ 20 ग्राम मलहम की 1,408 ट्यूब मिलीं।

बयान में कहा गया है कि जब्त भंडार का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 2.5 लाख रुपये से अधिक है।

मामले की जांच की जा रही है

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान