जरुरी जानकारी | ऑटो डीलरों को डिजिटल गुर सिखाने के लिए फाडा, एएसडीसी ने गूगल इंडिया से हाथ मिलाया

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने बुधवार को कहा कि उसने ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट काउंसिल (एएसडीसी) के साथ मिलकर गूगल इंडिया के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत देश के ऑटो डीलरों को डिजिटल कौशल सिखाने और इस क्षेत्र में उनकी क्षमता को बढ़ाने का काम किया जाएगा।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटलीकरण की जरूरत बढ़ी है और माना जा रहा है कि आगे कारोबार में बढ़ोतरी के लिए इसका काफी महत्व होगा।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना, कहा-वो लोग विरोध कर रहे हैं जिन्हें ये पता नहीं कि प्याज जमीन के ऊपर होता है या नीचे, राहुल गांधी बता दे कि भिंडी कैसे लगती है.

एक बयान के मुताबिक एएसडीसी और फाडा की गूगल इंडिया के साथ साझेदारी का मकसद 20,000 से अधिक ऐसी ऑटो डीलरशिप तैयार करना है, जो ग्राहकों के साथ डिजिटल रूप से जुड़ सकें।

उद्योग जगत के विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ ग्राहक गाड़ी खरीदने का फैसला करने से पहले डीलरशिप में जाना न चाहेंगे, इसलिए डीलरशिप को तत्काल ऑनलाइन गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत है।

यह भी पढ़े | SBI alert! मेंटेनेस गतिविधि के कारण इन ग्राहकों के लिए एसबीआई की सेवाएं दो दिनों तक निलंबित रहेंगी.

फाडा के अध्यक्ष वेंकेश गुलाटी ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी और संचार के नए माध्यमों के साथ स्थानीय स्तर पर उत्पादों और सेवाओं के विपणन के परंपरागत दृष्टिकोण में व्यापक बदलाव आया है। ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए होर्डिंग, बैनर और छोटे प्रिंट विज्ञापनों पर निर्भर रहने का सदियों पुराना चलन है... लेकिन आज डिजिटल मार्केटिंग तकनीकों ने विज्ञापन उद्योग में क्रांति ला दी है।’’

इसी तरह एएसडीसी के अध्यक्ष निकुंज सांघी ने कहा कि मौजूदा कार्यपद्धित को बहुत अधिक तराशने की जरूरत है और जब हालात सामान्य होंगे तो इस क्षेत्र में कौशल की प्रमुख भूमिका होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)