देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में एक पटाखा कारखाने में विस्फोट: आठ लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जांच का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक पटाखा कारखाने में विस्फोट होने से दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

विशाखापत्तनम, 13 अप्रैल आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक पटाखा कारखाने में विस्फोट होने से दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

यह घटना दोपहर करीब 12:45 बजे कोटावुराटला गांव में हुई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख जताया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक फैक्टरी में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’’

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया। नायडू ने घटना की जांच के आदेश भी दिए और अधिकारियों से रिपोर्ट सौंपने को कहा।

राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

राज्य की गृह मंत्री वी. अनिता ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘आग लगने की दुर्घटना में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now