देश की खबरें | विशेषज्ञ तंत्रिकातंत्र संबंधी रोगों के उपचार में प्रगति पर दो दिवसीय सम्मेलन में चर्चा करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन (कॉन्क्लेव) में न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, न्यूरो-इंटेंसिविस्ट, न्यूरो-एनेस्थेटिस्ट व शोधकर्ताओं सहित चिकित्सा जगत के दिग्गज पेशेवर शनिवार को एकत्रित हुए जिसमें तंत्रिकातंत्र (न्यूरोलॉजिकल) संबंधी रोगों के उपचार के तौर तरीकों में अत्याधुनिक प्रगति पर चर्चा की जाएगी।
नयी दिल्ली, 12 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन (कॉन्क्लेव) में न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, न्यूरो-इंटेंसिविस्ट, न्यूरो-एनेस्थेटिस्ट व शोधकर्ताओं सहित चिकित्सा जगत के दिग्गज पेशेवर शनिवार को एकत्रित हुए जिसमें तंत्रिकातंत्र (न्यूरोलॉजिकल) संबंधी रोगों के उपचार के तौर तरीकों में अत्याधुनिक प्रगति पर चर्चा की जाएगी।
‘इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स’ द्वारा आयोजित, ‘अपोलो न्यूरो कॉन्क्लेव 2025’ के तीसरे संस्करण का विषय ‘उपचार के तौर तरीकों में हालिया प्रगति’ है।
यह सम्मेलन 12 अप्रैल से शुरू हुआ और 13 अप्रैल तक जारी रहेगा।
आयोजकों ने एक बयान में बताया कि यह सम्मेलन न्यूरोलॉजिकल देखभाल में अग्रणी अंतर्दृष्टि और परिवर्तनकारी रणनीतियों को उजागर करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।
‘इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स’ के न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी ने बताया, “अपोलो न्यूरो कॉन्क्लेव 2025’, मरीजों के परिणामों में बदलाव लाने के लिए जारी सहयोग और अनुसंधान की महत्वपूर्ण भूमिका को मजबूत कर रहा है। अपोलो के न्यूरोसाइंस विभाग से सबसे प्रतिभाशाली चिकित्सकों को एक साथ लाकर, हमने वास्तव में समृद्ध शैक्षणिक अनुभव तैयार किया है।”
‘इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स’ के न्यूरोसर्जरी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार त्यागी ने बताया, “इस सम्मेलन को जो बात अलग बनाती है, वह है तंत्रिका तंत्र से जुड़े विभिन्न विषयों के बीच एकता की भावना को बढ़ावा देना फिर चाहे वह न्यूरोलॉजी हो, न्यूरोसर्जरी हो, न्यूरोक्रिटिकल केयर हो या एनेस्थिसियोलॉजी हो।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)