देश की खबरें | निर्वाचन आयोग ने तीन राज्यों में छह राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को चुनाव की घोषणा की
जियो

नयी दिल्ली, एक जून निर्वाचन आयोग ने सोमवार को कहा कि आगामी 19 जून को कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में कुल छह राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे।

कर्नाटक में चार और अरुणाचल एवं मिजोरम में एक-एक सीट के लिए चुनाव होगा।

यह भी पढ़े | बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने तैयार की चुनावी रणनीति, 9 जून को अमित शाह फूकेंगे चुनावी बिगुल.

कर्नाटक से जिन चार सदस्यों का कार्यकाल 25 जून को खत्म हो रहा है उनमें जनता दल (सेक्युलर) के कुपेंद्र रेड्डी, भाजपा के प्रभार कोरे और कांग्रेस के एमवी राजीव गौड़ा एवं बीके हरिप्रसाद शामिल हैं।

अरुणाचल प्रदेश से मुकुट मिथि (कांग्रेस) का कार्यकाल 23 जून और मिजोरम से रोनाल्ड सापू लाउ (कांग्रेस) का कार्यकाल 18 जुलाई को पूरा हो रहा है।’’

यह भी पढ़े | बिहार : अमित शाह 9 जून को वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी होगी। 19 जून को मतदान होगा और उसी दिन शाम में मतगणना होगी।

इससे पहले आयोग ने उन 18 राज्यसभा सीटों पर 19 जून को चुनाव कराने का निर्णय लिया जिन पर चुनाव मार्च महीने में कोरोना संकट के कारण टाल दिए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)