जरुरी जानकारी | आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर फरवरी में छह प्रतिशत पर, तीन महीने में सबसे कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर इस साल फरवरी में छह प्रतिशत रही। यह पिछले साल इसी माह में 5.9 प्रतिशत वृद्धि के लगभग बराबर है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी।

नयी दिल्ली, 31 मार्च देश के आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर इस साल फरवरी में छह प्रतिशत रही। यह पिछले साल इसी माह में 5.9 प्रतिशत वृद्धि के लगभग बराबर है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी।

फरवरी में बुनियादी उद्योगों में वृद्धि पिछले तीन महीने में सबसे कम है।

आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में इस साल जनवरी में 8.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। वहीं दिसंबर 2022 में सात प्रतिशत और नवंबर 2022 में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

कच्चे तेल को छोड़कर बाकी सभी में उत्पादन बढ़ा है। कच्चे तेल का उत्पादन फरवरी में 4.9 प्रतिशत घटा है।

आठ बुनियादी उद्योगों... कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली... की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2022-23 के अप्रैल-फरवरी के दौरान 7.8 प्रतिशत रही, जो पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की इसी अवधि में 11.1 प्रतिशत थी।

इन बुनियादी उद्योगों का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 40.27 प्रतिशत भारांश है।

आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2023 में उर्वरक, कोयला, बिजली, सीमेंट, इस्पात, रिफाइनरी उत्पादों और प्राकृतिक गैस का उत्पादन पिछले साल के इसी महीने की तुलना में बढ़ा है।

फरवरी में कोयले का उत्पादन 8.5 प्रतिशत और उर्वरक उत्पादन 22.2 प्रतिशत बढ़ा।

हालांकि, आलोच्य महीने में प्राकृतिक गैस और रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में वृद्धि दर धीमी रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\