विदेश की खबरें | मिस्र की सेना ने 19 आंतकवादियों को मार गिराया, पांच सैनिक भी शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कर्नल तामेर अल-रिफाई ने शनिवार देर रात अपने बयान में कहा कि ये हवाई हमले और चढ़ाई पिछले हफ्ते बीर अल आबेद, रफाह और शेख जुवैद नगरों में की गई। उन्होंने कहा कि बलों ने कम से कम पांच विस्फोटक उपकरणों को निष्क्रिय किया और दो चारपहिया वाहनों तथा एक भंडारगृह को नष्ट कर दिया।

कर्नल तामेर अल-रिफाई ने शनिवार देर रात अपने बयान में कहा कि ये हवाई हमले और चढ़ाई पिछले हफ्ते बीर अल आबेद, रफाह और शेख जुवैद नगरों में की गई। उन्होंने कहा कि बलों ने कम से कम पांच विस्फोटक उपकरणों को निष्क्रिय किया और दो चारपहिया वाहनों तथा एक भंडारगृह को नष्ट कर दिया।

सेना के बयान में शहीद हुए सैनिकों की संख्या का उल्लेख नहीं था।

यह भी पढ़े | India-Nepal Border Dispute: भारत के साथ सीमा विवाद के बीच नेपाल सरकार ने संसद में संविधान संशोधन विधेयक पेश किया.

हालांकि अन्य अधिकारियों ने बताया कि दो अधिकारी - एक लेफ्टिनेंट और एक कर्नल तथा तीन सिपाही उस वक्त शहीद हो गए जब एक विस्फोटक उपकरण शनिवार को उनके वाहन पर जा गिरा जब वे मध्य सीनाई में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में हिस्सा ले रहे थे।

अधिकारियों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने पीएम मोदी को समोसा खिलाने की जताई इच्छा.

घटना के बारे में अन्य ब्यौरे स्वतंत्र रूप से नहीं जुटाए जा सके क्योंकि मिस्र के अधिकारियों ने सीनाई के उस हिस्से में जाने पर सख्त पाबंदियां लगाई हुई हैं।

हमले की तत्काल किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\