देश की खबरें | ईडी ने बिहार में सृजन घोटाले मामले में 14 करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को कहा कि इसने बिहार के गैर सरकारी संगठन सृजन महिला विकास सहयोग समिति की 14.32 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। एनजीओ के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है।

जियो

नयी दिल्ली, 30 मई प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को कहा कि इसने बिहार के गैर सरकारी संगठन सृजन महिला विकास सहयोग समिति की 14.32 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। एनजीओ के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है।

2017 में सरकारी कोष में कथित अनियमितता कर एक हजार करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी ने एनजीओ के खिलाफ जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़े | ठाणे: मीरा रोड में मां-बाप ने बच्चे से छीना फोन तो 13 साल के मासूम ने पंखे से लटककर कर ली आत्महत्या.

एजेंसी ने बयान जारी कर कहा, ‘‘जब्त संपति में नोएडा, गाजियाबाद, पुणे, रांची, भागलपुर और पटना में 20 फ्लैट, नोएडा, गाजियाबाद और भागलपुर में 19 दुकानें, बिहार में 33 प्लॉट या घर, फॉक्सवैगन की एक कार और 4.84 करोड़ रुपये बैंक बैलेंस शामिल है।’’

ईडी ने सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड के खिलाफ धनशोधन निवारण कानून के तहत 14.32 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़े | पंजाब: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने राज्य सरकार से की अपील, कहा- सूबे में सभी धार्मिक स्थानों को तुरंत खोला जाए.

एजेंसी ने सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर मामले में धनशोधन के आरोप लगाए हैं। सीबीआई ने मामले में कई आरोपपत्र दायर किए हैं।

ईडी ने अपनी जांच में बताया कि ‘‘2003-04 से 557 करोड़ रुपये सरकारी खातों से निकालकर अवैध रूप से एनजीओ (सृजन) के बैंक खातों में डाल दिए गए।’’

ईडी के मुताबिक, ‘‘दिवंगत मनोरमा देवी सोसायटी (एनजीओ) के गठन से लेकर 13 फरवरी 2017 में मृत्यु होने तक इसका सचिव रहीं।’’

इसने कहा, ‘‘वह मुख्य आरोपी थीं जिन्होंने सरकार और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन में अनियमितताएं कीं।’’

इसने कहा कि एसएमवीएसएसएल के बैंक खाते में स्थानांतरित धन को आरटीजीएस, नकदी एवं चेक के माध्यम से विभिन्न कंपनियों में स्थानांतरित किया गया।

एजेंसी ने कहा, ‘‘अवैध रूप से स्थानांतरित धन का इस्तेमाल मनोरमा देवी, सरकारी अधिकारियों और अन्य के परिवार के सदस्यों के नाम पर अवैध रूप से संपत्ति जुटाने में किया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\