देश की खबरें | ईडी ने पांचवें दिन राहुल से 10 घंटे तक सवाल-जवाब किए, आज रात खत्म हो सकती है पूछताछ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े कथित धन शोधन मामले में पांचवें दिन मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

नयी दिल्ली, 21 जून प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े कथित धन शोधन मामले में पांचवें दिन मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

राहुल गांधी से पांच दिनों में अब तक 50 घंटे से अधिक समय की पूछताछ हो चुकी है, जिस दौरान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किये गए।

समझा जा रहा है कि 52 वर्षीय राहुल गांधी से पूछताछ आज रात खत्म हो सकती है।

उन्होंने 10 घंटे से अधिक समय की पूछताछ के बाद रात लगभग आठ बजे आधे घंटे का ब्रेक लिया और पूछताछ में फिर से शामिल हुए।

राहुल गांधी सीआरपीएफ जवानों की ‘‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा के साथ सुबह 11 बजकर करीब 15 मिनट पर मध्य दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचे और उनसे 11 बजकर 30 मिनट पर पूछताछ शुरू हुई।

सूत्रों का कहना है कि इस मामले के विभिन्न पहलुओं पर उनके बयान की रिकॉर्डिंग अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है और राहुल गांधी द्वारा एक ए4 आकार के कागज पर हस्ताक्षर के साथ बयान सौंपे जाने के साथ पूछताछ संपन्न हो सकती है। पूछताछ की शुरुआत 13 जून को हुई थी।

राहुल गांधी से पिछले सप्ताह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार तीन दिन पूछताछ की गई थी। इसके बाद वह इस सप्ताह सोमवार को पेश हुए, जिस दौरान 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई।

समझा जाता है कि अब तक की पूछताछ में राहुल गांधी से ‘यंग इंडियन’ की स्थापना, ‘नेशनल हेराल्ड’ के संचालन और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को कांग्रेस द्वारा दिए गए कर्ज तथा मीडिया संस्थान के भीतर धन के हस्तांतरण से जुड़े सवाल पूछे गए गए हैं।

‘यंग इंडियन’ के प्रवर्तकों और शेयरधारकों में सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कुछ अन्य नेता शामिल हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी ईडी ने इसी मामले में 23 जून को तलब किया है। कोविड-19 से जुड़़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते सोनिया को हाल ही में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें सोमवार की शाम छुट्टी मिली। कांग्रेस का कहना है कि चिकित्सकों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है।

कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को भाजपा नीत केंद्र सरकार की विपक्षी नेताओं के खिलाफ बदले की राजनीति करार दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\