देश की खबरें | डीयू के अंग्रेजी विभाग ने विवाद के बीच पीएचडी का शुल्क कम किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अंग्रेजी विभाग ने छात्रों और शिक्षकों की ओर से हो रही आलोचना के बीच पीएचडी पाठ्यक्रम के बढ़े हुए शुल्क में कटौती की है।
नयी दिल्ली, सात नवंबर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अंग्रेजी विभाग ने छात्रों और शिक्षकों की ओर से हो रही आलोचना के बीच पीएचडी पाठ्यक्रम के बढ़े हुए शुल्क में कटौती की है।
विभाग ने मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में घोषणा की कि शुल्क 23,968 रुपये से घटाकर 17,118 रुपये कर दिया गया है।
अधिसूचना में कहा गया है कि छात्रों द्वारा किए जा चुके किसी भी अतिरिक्त भुगतान को अगले भुगतान के समय समायोजित किया जाएगा।
अधिसूचना में कहा गया है, “विश्वविद्यालय के निर्णय के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2023-34 से दाखिला लेने वाले पीएचडी छात्रों के लिए संशोधित शुल्क 17,118 रुपये होगा।”
घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के एक पदाधिकारी ने कहा कि शुल्क वृद्धि को आंशिक रूप से वापस लेने का निर्णय संतोषजनक नहीं है।
डूटा पदाधिकारी आभा हबीब ने कहा, “यह शुल्क वापसी संतोषजनक नहीं है। हम मांग करते हैं कि विश्वविद्यालय तुरंत फैसले की समीक्षा करे।”
इस महीने की शुरुआत में, कई शिक्षकों ने बताया था कि अंग्रेजी विभाग ने पीएचडी के लिए फीस पिछले साल की तुलना में 12 गुना बढ़ा दी है, जो 1,932 रुपये थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)