देश की खबरें | ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने दो लाख साइबर हमलों को विफल किया: मनोहर लाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक सप्ताह में भारत की बुनियादी ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाकर किए गए लगभग दो लाख साइबर हमलों को देश ने विफल कर दिया।

श्रीनगर, 12 जून केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक सप्ताह में भारत की बुनियादी ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाकर किए गए लगभग दो लाख साइबर हमलों को देश ने विफल कर दिया।

मनोहर लाल ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी में प्रगति के बाद से यहां- साइबर हमले या साइबर अपराध- जैसे नये खतरे सामने आए हैं। इनमें वृद्धि हुई है, लेकिन सरकार ने इसपर काम किया है और हमारी साइबर सुरक्षा ने ऐसे सभी खतरों को लगभग रोक दिया है।’’

वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत केंद्र सरकार के 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री ने कहा, ‘‘देश पर कई साइबर हमले हुए हैं। जहां तक ​​ऊर्जा विभाग का सवाल है, करीब दो लाख साइबर हमलों का प्रयास किया गया, लेकिन हमारे साइबर विभाग ने उनमें से प्रत्येक को विफल कर दिया और कोई नुकसान नहीं हुआ।’’

मनोहर ने कहा कि ये प्रयास ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के लगभग आठ से 10 दिनों के भीतर किए गए थे।

यह पूछे जाने पर कि क्या ये हमले देश के भीतर से किए गए या फिर देश की सीमा से बाहर से किए गए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये हमले दुनिया के किसी भी कोने से हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पूरी दुनिया को पता है कि हमारे खिलाफ लोग इस तरह की चीजें करेंगे, लेकिन... हमने ऐसे हमलों को रोक दिया है। हमारी प्रणाली सक्षम है और भविष्य में भी हम ऐसे सभी हमलों को विफल कर देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब कोई व्यक्ति पहली बार या दूसरी बार असफल होता है, तो वह अंततः हतोत्साहित हो जाता है और काम करना बंद कर देता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान