खेल की खबरें | मोहन बागान सुपर जाइंट को दोहरी सफलता, लीग शील्ड के बाद आईएसएल कप भी जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोहन बागान सुपर जाइंट ने शनिवार को यहां कड़े फाइनल में बेंगलुरू एफसी को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में दोहरी सफलता हासिल की।

कोलकाता, 12 अप्रैल मोहन बागान सुपर जाइंट ने शनिवार को यहां कड़े फाइनल में बेंगलुरू एफसी को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में दोहरी सफलता हासिल की।

मोहन बागान ने लीग विजेता शील्ड के बाद आईएसएल कप भी अपने नाम किया।

पहला हाफ गोल रहित बराबर रहने के बाद 49वें मिनट में मोहन बागान के अल्बर्टो रोड्रिग्ज के आत्मघाती गोल से बेंगलुरू एफसी ने बढ़त बनाई लेकिन जेसन कमिंग्स ने 72वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया।

निर्धारित समय में स्कोर 1-1 रहा।

मैच इसके बाद अतिरिक्त समय में खिंचा और जेमी मैकलारेन ने अतिरिक्त समय के छठे मिनट में गोल दागकर मोहन बागान सुपर जाइंटस की जीत सुनिश्चित की।

मोहन बागान की टीम आईएसएल के इतिहास में एक ही सत्र में लीग विजेता शील्ड और आईएसएल कप जीतने वाली सिर्फ दूसरी टीम बनी। मुंबई सिटी ने 2020-21 में यह कारनामा किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान