देश की खबरें | कोट्टायम में पंचायत कार्यालय के बाहर अनिवासी भारतीय कारोबारी का नाटकीय विरोध प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण केरल के कोट्टायम जिले में मंगलवार को पंचायत कार्यालय के बाहर नाटकीय दृश्य दिखा जब वहां एक अनिवासी भारतीय (एनआरआई) कारोबारी ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अपने प्रतिष्ठान के लिए भवन संख्या नहीं जारी करने पर अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कारोबारी कार्यालय के बाहर कड़ी धूप में सार्वजनिक सड़क पर लेट गया।

कोट्टायम (केरल), सात नवंबर दक्षिण केरल के कोट्टायम जिले में मंगलवार को पंचायत कार्यालय के बाहर नाटकीय दृश्य दिखा जब वहां एक अनिवासी भारतीय (एनआरआई) कारोबारी ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अपने प्रतिष्ठान के लिए भवन संख्या नहीं जारी करने पर अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कारोबारी कार्यालय के बाहर कड़ी धूप में सार्वजनिक सड़क पर लेट गया।

शाजिमोन जॉर्ज नामक उद्योगपति ने सुबह मंज़ूर पंचायत कार्यालय के बरामदे में विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने पहुंचकर उन्हें वहां से हटा दिया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के सामने सड़क पर लेटकर अपना विरोध जारी रखा।

जॉर्ज ने टीवी चैनलों के सामने आरोप लगाया कि एलडीएफ द्वारा संचालित पंचायत के अधिकारी भवन संख्या ना देकर उन्हें परेशान कर रहे थे क्योंकि उन्होंने भवन निर्माण की शुरुआत करने के दौरान उनमें से कुछ के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।

उन्होंने कहा कि उनके प्रतिष्ठान का निर्माण खेल गांव की अवधारणा के तहत 25 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

उन्होंने दावा किया कि रेलवे से मंजूरी समेत सभी जरूरी दस्तावेज पंचायत को उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद वे भवन संख्या जारी नहीं कर रहे हैं।

इसके बाद यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के विधायक मॉन्स जोसेफ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों तथा जॉर्ज से बात की। यहां कडुथुरुथी के विधायक ने कहा कि एनआरआई द्वारा उठाए गए मुद्दे पर जिला स्तरीय विवाद समाधान समिति में विचार करके समाधान किया जाएगा।

समिति द्वारा पंचायत अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद जॉर्ज ने अपना विरोध समाप्त कर दिया। इस बीच, पंचायत अधिकारियों ने कहा कि कुछ दस्तावेजों की कमी के कारण भवन संख्या जारी नहीं की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड