राजू एक भिखारी हैं और उन्होंने लॉकडाउन में तीन हजार मास्क बांटे हैं तथा संकटग्रस्त 100 परिवारों को राशन मुहैया कराया। इसके लिए मोदी ने उनकी तारीफ की है।
राजू ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि मोदी ने उनकी तारीफ की है।
यह भी पढ़े | केरल में आज कोरोना के 61 नए मामले सामने आए : 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
यहां ढांगू रोड के पास रहने वाले राजू ने कहा, " मैंने हमेशा जरुरतमंद लोगों की मदद करने की कोशिश की। "
राजू ने भीख मांगकर 75,000 रुपये इकट्ठा किए थे और सारी रकम लॉकडाउन में मास्क और गरीबों को राशन बांटने में खर्च कर दी।
यह भी पढ़े | Delhi Rains: दिल्ली-फरीदाबाद सीमा के बदरपुर क्षेत्र में जलभराव, देखें तस्वीर.
उन्होंने कहा, " मेरे पास परिवार और घर नहीं है। मैंने भीख मांगकर जमा की सारी राशि को लॉकडाउन में खर्च कर दिया।"
राजू पोलियो से पीड़ित हैं।
राजू ने पहले यहां एक नाले पर बनी सड़क की मरम्मत के लिए अपनी जेब से 15,000 रुपये खर्च किए थे।
ढांगू रोड पर एक दुकानदार दिनेश बेरी ने कहा, " शिकायतों के बावजूद, प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन राजू ने इसे ठीक कराया ।"
राजू ने कहा कि वह गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए आर्थिक मदद भी देते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY