देश की खबरें | दिनेश त्रिवेदी ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया: तृणमूल कांग्रेस

कोलकाता, छह मार्च तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को अपने पूर्व राज्यसभा सदस्य दिनेश त्रिवेदी के भाजपा में शामिल होने पर निशाना साधा और कहा कि वह ''कृतघ्न'' हैं।

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि त्रिवेदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के साथ विश्वासघात किया।

त्रिवेदी ने पिछले महीने राज्यसभा से इस्तीफा देते हुए कहा था कि वह तृणमूल कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं।

इससे पहले दिन में त्रिवेदी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भगवा दल में शामिल हो गए।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, '' पिछले कई वर्षों में उन्होंने कुछ नहीं कहा। अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें पार्टी से शिकायत हो गई। वह कृतघ्न हैं और उन्होंने राज्य की जनता के साथ विश्वासघात किया है।''

घोष ने आरोप लगाया कि त्रिवेदी पार्टी में कई पदों पर रहे और उन्हें कई जिम्मेदारियां दी गईं। इस समय जब पार्टी के लिए कुछ करने का समय आया तो उन्होंने विश्वासघात किया।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने कहा, '' त्रिवेदी जैसे लोगों ने अपने कार्यकाल में सत्ता का आनंद लिया और चुनाव के समय पार्टी छोड़ दी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)