देश की खबरें | धामी ने मुंबई में फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुंबई में फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों से मुलाकात कर प्रदेश में फिल्म उद्योगों की संभावनाओं पर चर्चा की । इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिनेमा जगत से जुड़े लोगों को आगामी आठ और नौ दिसंबर को देहरादून में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए आमंत्रित भी किया ।

देहरादून, सात नवंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुंबई में फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों से मुलाकात कर प्रदेश में फिल्म उद्योगों की संभावनाओं पर चर्चा की । इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिनेमा जगत से जुड़े लोगों को आगामी आठ और नौ दिसंबर को देहरादून में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए आमंत्रित भी किया ।

फिल्म निर्माताओं ने प्रदेश में फिल्म शूटिंग के लिए उत्साह दिखाया जबकि यहां आकर फिल्मांकन कर चुके फिल्मकारों ने शूटिंग के दौरान मिलने वाले सहयोग के लिए सरकार का आभार जताया ।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड शूटिंग के लिए देश-विदेश का सबसे सुंदर और सर्वश्रेष्ठ गंतव्य है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, पिथौरागढ़, मुनस्यारी के अलावा बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगा-यमुना जैसी सदाबहार नदियां हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त चोपता, हर्षिल, फूलों की घाटी जैसे मनोहारी स्थान भी उत्तराखंड में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में प्रदेश में कई नए शूटिंग गंतव्य भी विकसित हुए हैं और प्रदेश में अच्छी कनेक्टिविटी तथा आवास की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी यात्रा के बाद उत्तराखंड में ज्यौलीकांग, आदि कैलाश जैसे उच्च हिमालयी स्थानों पर भी पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म निर्माताओं, वेब सीरीज बनाने वाले निर्माता निर्देशकों के लिए कई योजनाएं प्रदेश में संचालित कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि फ़िल्म नीति और नयी सेवा क्षेत्र नीति के अंतर्गत फिल्म एवं मीडिया प्रोत्साहन के लिए फ़िल्म सिटी, फ़िल्म संस्थानों, नये शूटिंग स्टूडियोज़, नये प्रोडक्शन हाउस, नये पोस्ट प्रोडक्शन हाउस, नये सिनेमाघरों की स्थापना को सम्मिलित किया गया है। प्रदेश के महानिदेशक (सूचना) तथा उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्याधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड में फिल्मों की 75 प्रतिशत शूटिंग होने पर हिंदी फिल्मों के लिए 1.5 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, क्षेत्रीय फिल्मों के लिए 25 लाख रुपये तक की सब्सिडी और अन्य राज्य की ओं हेतु फिल्मों को 15 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी