देश की खबरें | धामी ने उत्तराखंड के अधिकारियों को किसी भी परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अधिकारियों से भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्रवाई के मद्देनजर हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा ।

देहरादून, नौ मई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अधिकारियों से भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्रवाई के मद्देनजर हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा ।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले और उसके जवाब में सात मई को पाकिस्तान एवं उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के हमले के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष चल रहा है।

यहां राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही वहां तैनात प्रशासनिक इकाइयों को चौकस रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयां, सर्जिकल उपकरण और अन्य आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा है।

मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को राज्य में आवश्यक खाद्य सामग्री, राशन और पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव दलों को भी तैयार रखा जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने अफवाहों को रोकने के लिए जनता को सही समय पर जानकारी देने के लिए सूचना विभाग को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश भी दिए।

धामी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार के लिए जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और हम किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।’’

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\