देश की खबरें | डीजीपी ने एसडीपीओ के छात्र नेता पर कथित हमले की जांच के आदेश दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह ने धेमाजी जिले के जोनाई में एक पुलिस अधिकारी द्वारा छात्र नेता पर कथित हमले की जांच के शनिवार को आदेश दिए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 12 अप्रैल असम के पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह ने धेमाजी जिले के जोनाई में एक पुलिस अधिकारी द्वारा छात्र नेता पर कथित हमले की जांच के शनिवार को आदेश दिए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, ऑ‍ल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) की जोनाई क्षेत्रीय इकाई के सलाहकार चंद्रकांत बरुआ को शुक्रवार रात एक मंदिर के बाहर से कथित तौर पर घसीटकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया, जहां उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सूरज्या कांता मोरंग ने उसकी कथित तौर पर बुरी तरह पिटाई की।

मंदिर में वह और उसका मित्र एक भक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि बरुआ के शरीर पर कई जगह चोट लगी और उसे बेहोशी की हालत में पुलिस थाने ले जाया गया था।

उन्होंने बताया कि बाद में बरुआ को जोनाई के एक अस्पताल ले जाया गया था जहां से चिकित्सकों ने उसे डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया था।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद आसू समेत कई छात्र संगठनों के सदस्यों ने एसडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

डीजीपी ने पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) जीतमल डोले को ‘तत्काल जांच’ के आदेश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान