जरुरी जानकारी | विकसित भारत सिर्फ प्रधानमंत्री का सपना नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का साझा कर्तव्य: मांडविया

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का दृष्टिकोण, सिर्फ प्रधानमंत्री का सपना नहीं है, यह 140 करोड़ भारतीयों का साझा कर्तव्य है।

श्रम मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, फरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के दूसरे स्नातक समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने इस बदलाव में डॉक्टरों की केंद्रीय भूमिका का जिक्र किया और कहा कि हर परामर्श और बचाया गया हर जीवन राष्ट्रीय उत्पादकता और प्रगति में योगदान देता है।

शुक्रवार को कुल 447 छात्रों ने स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

मांडविया ने नए डॉक्टरों से ग्रामीण और कम सेवा वाले क्षेत्रों में सेवा करने, जमीनी हकीकत को समझने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि स्वास्थ्य सेवा सुलभ, सस्ती और नैतिक बनी रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि एक स्वस्थ नागरिक एक स्वस्थ समाज और इस प्रकार एक स्वस्थ राष्ट्र की नींव है।

इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि डॉक्टर ‘फिट इंडिया’ आंदोलन के पथप्रदर्शक हैं, जो लोगों में स्वास्थ्य, निवारक देखभाल और स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)