देश की खबरें | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की कोविड-19 संबंधी पूर्वानुमान के लिए गणितीय मॉडल तैयार करने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के संबंध में पूर्वानुमान लगाने में मदद के लिए गणित का एक राष्ट्रीय सुपरमॉडल तैयार करने की योजना बनाई है, जिससे नीति निर्माताओं को सहायता मिल सकती है।

जियो

नयी दिल्ली, 31 मई विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के संबंध में पूर्वानुमान लगाने में मदद के लिए गणित का एक राष्ट्रीय सुपरमॉडल तैयार करने की योजना बनाई है, जिससे नीति निर्माताओं को सहायता मिल सकती है।

डीएसटी के सचिव आशुतोष शर्मा ने शनिवार को बताया कि ऐसे 20 से अधिक समूह हैं जिनके पास गणित के विभिन्न मॉडल तैयार हैं। इन सभी मॉडल के सबसे अच्छा पहलुओं को चुनकर सुपरमॉडल तैयार करने की योजना है।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने 'वन नेशन वन राशन कार्ड' योजना को बताया मोदी सरकार की दूसरी पारी की महत्वपूर्ण उपलब्धि.

शर्मा ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए विशेष निधि देने की पहल के तहत डीएसटी गणितीय मॉडल तैयार करने में शामिल 10 समूहों को पहले ही निधि मुहैया करा रहा है।

इस पहल के तहत बेंगलुरु स्थित जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र (जेएनसीएएसआर) और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएस) देश में कोविड-19 मॉडल संबंधी सभी परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों से जुड़ने और उनके साथ काम करने के लिए समन्वय स्थापित करेंगे।

यह भी पढ़े | क्राइम ब्रांच में तैनात दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी की COVID-19 संक्रमण से हुई मौत: 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शर्मा ने कहा, ‘‘इससे विभिन्न मॉडल का आकलन करने के लिए मापदंड तैयार करने और अंतत: ‘कोविड-19 भारत राष्ट्रीय सुपरमॉडल’ पेश करने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि यह सुपरमॉडल कोरोना वायरस के विभिन्न पहलुओं संबंधी पूर्वानुमान लगाने में मदद कर सकता है, जिनका इस्तेमाल नीति निर्माता कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\