बिना मास्क पहने या सामाजिक दूरी का पालन किए बिना बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों में चिंता पैदा हो गई है कि इससे कोरोना वायरस वैश्विक महामारी फिर से फैल सकती है। वह भी ऐसे समय में, जब देशभर में इससे मरने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है और अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने की कोशिशें चल रही है।
यह मुद्दा पेरिस से लेकर हांगकांग तक चिंता का सबब बन गया है जहां सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर उनकी रैलियों को रोकने के लिए सामाजिक दूरी के नियमों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़े | ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने पीएम मोदी को समोसा खिलाने की जताई इच्छा.
स्वास्थ्य विशेषज्ञों को डर है कि ऐसी रैलियों में बिना लक्षण वाले मरीज दूसरे लोगों में संक्रमण फैला सकते हैं।
अटलांटा में एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि सोमवार को जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद उनके पास कोई विकल्प नहीं है।
यह भी पढ़े | इटली में अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी, अब तक 450 मरीज ICU में भर्ती.
अश्वेत महिला स्पेंस इन्ग्राम ने कहा, ‘‘यह ठीक नहीं है कि महामारी के बीच में हमें अपनी जिंदगियों को खतरे में डालते हुए बाहर निकलना पड़ा लेकिन मुझे अपनी जिंदगी के लिए प्रदर्शन करना होगा और अपनी जिंदगी के लिए लड़ना होगा।’’
ये प्रदर्शन तब भड़क उठे जब एक वीडियो में एक श्वेत पुलिस अधिकारी को आठ मिनट से अधिक समय तक घुटने से फ्लॉयड की गर्दन दबाते हुए देखा गया। बाद में चोटों के कारण फ्लॉयड की मौत हो गई।
अटलांटा की मेयर कीशा लांस बॉटम्स ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘अमेरिका में अब भी महामारी का प्रकोप है जो बड़ी संख्या में अश्वेत और श्वेत लोगों को मार रही है।’’
वहीं मिनीपोलिस में मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने कहा कि कई प्रदर्शनकारी अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क पहन रहे हैं और ‘‘भ्रम पैदा कर रहे हैं तथा इस स्थिति का फायदा उठा रहे हैं।’’
राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त ने आगाह किया कि प्रदर्शनों से विषाणु के नए मामले सामने आ सकते हैं। मिनेसोटा में बृहस्पतिवार को एक दिन में कोरोना वायरस से 35 लोगों की मौत हुई थी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY