विदेश की खबरें | चीन के सुरक्षा कानून पारित करने के कदम के खिलाफ हांगकांग में प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने इस मध्य जिले के एकमॉल में प्रदर्शन किया। कुछ बैनरो में लिपटे थे जिसपर ‘हांगकांग की आजादी’ लिखा था।

पुलिस ने मॉल के बाहर खड़े वाहनों में इंतजार किया लेकिन उसने भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास नहीं किया। हाल के प्रदर्शनों के दौरान सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | भारत के बाद चीन ने भी ठुकराया डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता का प्रस्ताव, कहा- तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की जरुरत नहीं.

चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को उस विधेयक के पक्ष में मतदान किया जो अब अंतिम मंजूरी के लिए उसकी स्थायी समिति के पास भेजा जाएगा।

वैसे तो इस कानून के अंतिम संस्करण का विवरण ज्ञात नहीं है लेकिन चीन का कहना है कि वह अलगाववादी गतिविधियों और उन हरकतों पर रोक लगाएगा जो चीन की मुख्य भूमि में राजनीतिक सत्ता पर कम्युनिस्ट पार्टी के एकाधिकार को कमजोर करेगा।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में COVID-19 के मामले 64,000 के पार, संक्रमण से हुई मृतकों की संख्या 1,317.

चीन और हांगकांग में उसके समर्थक अमेरिका समेत विभिन्न देशों द्वारा की जा रही आलोचना से इस कानून का बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं। अमेरिका ने इस पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश को दिये गये विशेष व्यापार विशेषाधिकार को निरस्त करने की धमकी दी है। 1997 में इसे चीन को ‘एक देश, दो विधान’ के तहत सौंपा गया था ओर उसके अंतर्गत हांगकांग को 50 सालों के लिए उसके राजनीतिक, कानूनी, सामाजिक संस्थानों को गारंटी दी गयी थी।

बीजिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान ने कहा कि चीन हांगकांग को अपना बिल्कुल अंदरूनी मामला मानता है और वह किसी के दखल को बर्दाश्त नहीं करेगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)