जरुरी जानकारी | दिल्ली के व्यापारियों ने खरीदारों से बाजारों में लौटने का किया अनुरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस साल दिवाली के त्योहार पर राष्ट्रीय राजधानी के बाजार आकर्षक छूट योजनाओं, लकी ड्रॉ, सेल्फी पॉइंट और खानपान के स्टाल के जरिये ग्राहकों को दुकान तक खींचने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर इस साल दिवाली के त्योहार पर राष्ट्रीय राजधानी के बाजार आकर्षक छूट योजनाओं, लकी ड्रॉ, सेल्फी पॉइंट और खानपान के स्टाल के जरिये ग्राहकों को दुकान तक खींचने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

एक व्यापारी संगठन ने शनिवार को कहा कि शहर भर के बाजारों को रोशनी से सजाया गया है, जबकि व्यापारी सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं ताकि लोगों से ऑनलाइन खरीदारी करने के बजाय उन्हें दुकान तक आने के लिए प्रेरित किया जा सके।

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के अध्यक्ष बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने उपभोक्ताओं से अपने परिवारों के साथ बाजारों का दौरा करने का आग्रह किया। गोयल ने कहा, ‘‘बाजारों की रौनक लौटाएं, शहर के बाजारों में उत्साह का दीया जलाएं। ऑनलाइन खरीदारी से बचें। खरीदारी का मजा स्क्रीन पर नहीं, दुकान पर है।’’

गोयल ने कहा कि सेल्फी प्वाइंट और फूड कियोस्क स्थापित किए गए हैं, ग्राहकों को बाजारों में आकर्षित करने के लिए छूट योजनाएं और लकी ड्रॉ कूपन पेश किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सीटीआई खरीदारों से फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप के जरिये भी अपील कर रहा है कि वे दिवाली की खरीदारी के लिए ई-कॉमर्स मंचों पर निर्भर रहने के बजाय बाजारों में जाएं।

सीटीआई महासचिव विष्णु भार्गव और रमेश आहूजा ने कहा कि दिल्ली के करोल बाग, राजौरी गार्डन, तिलक नगर, कमला नगर, भागीरथ पैलेस, दरीबा कलां, चांदनी चौक, खारी बावली, चावड़ी बाजार, नेहरू प्लेस, लाजपत नगर, साउथ एक्सटेंशन, सरोजिनी नगर के मार्केट एसोसिएशन, व्यापारियों और दुकानदारों के बीच ऑनलाइन शॉपिंग के नुकसान के बारे में जागरूकता पैदा कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान