देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने अधिवक्ताओं के लिए बीमा पॉलिसी को नवीनीकृत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने कल्याणकारी योजना के तहत शुरू की गई अधिवक्ताओं के लिए जीवन बीमा पॉलिसी का नवीनीकरण अगले साल 19 अक्टूबर तक कर दिया है।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर दिल्ली सरकार ने कल्याणकारी योजना के तहत शुरू की गई अधिवक्ताओं के लिए जीवन बीमा पॉलिसी का नवीनीकरण अगले साल 19 अक्टूबर तक कर दिया है।

सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, सरकार ने नवंबर 2020 में अधिवक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना लागू की थी जिसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत, अधिवक्ताओं को 10 लाख रुपये का जीवन बीमा दिया जाता है। इसके अलावा अधिवक्ता, पति या पत्नी और उनके दो आश्रित बच्चों को 25 साल की उम्र तक पांच लाख रुपये तक का समूह मेडिक्लेम कवरेज दिया जाता है।

बयान में कहा गया है कि योजना के तहत छह जिला अदालतों में ‘क्रेश’ (शिशुसदन) भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। दिल्ली में तीस हजारी अदालत, पटियाला हाउस अदालत, कड़कड़डूमा अदालत, साकेत अदालत, द्वारका अदालत और रोहिणी अदालत हैं।

बयान में कहा गया है कि सरकार ने इस योजना का नवीनीकरण 19 अक्टूबर 2023 तक कर दिया है।

नवंबर 2020 में योजना के शुरू होने पर करीब 24,000 अधिवक्ताओं ने इसके तहत अपना पंजीकरण कराया था।

बयान में कहा गया है कि अब इस योजना के तहत अपना पंजीकरण कराने वाले अधिवक्ताओं की संख्या 30,000 हो गई है।

अधिकारियों ने कहा कि समूह मेडिक्लेम पॉलिसी को 16 मई 2022 को एक साल की अवधि के लिए नवीनीकृत किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड