देश की खबरें | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से सड़कों पर खाना फेंकने से बचने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से सड़कों पर खाना फेंकने से बचने की शनिवार को अपील की और सड़कों को सुरक्षित रखने तथा यातायात में व्यवधान से बचने के लिए जानवरों को जिम्मेदारी से खाना देने का आग्रह किया।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से सड़कों पर खाना फेंकने से बचने की शनिवार को अपील की और सड़कों को सुरक्षित रखने तथा यातायात में व्यवधान से बचने के लिए जानवरों को जिम्मेदारी से खाना देने का आग्रह किया।

शहर में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री गुप्ता ने देखा कि एक व्यक्ति सड़क पर चपाती फेंक रहा है। मुख्यमंत्री ने अपनी कार रोकी और उससे अनुरोध किया कि वह ऐसा दोबारा न करे। गुप्ता ने कहा, ‘‘मैंने देखा कि कोई व्यक्ति सड़क पर चपाती फेंक रहा है, संभवतः गायों को खिलाने के लिए। मैंने उसे रोका और उससे धीरे से कहा कि वह ऐसा दोबारा न करे।’’

गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि चपाती सिर्फ भोजन नहीं है, यह भारतीय संस्कृति में परंपरा और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ‘‘इसे सड़क पर फेंकना न केवल भोजन का अपमान है, बल्कि जानवरों और लोगों दोनों को खतरे में डालता है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि गायें और अन्य जानवर भोजन की तलाश में सड़कों पर आ जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप जानवरों को खाना देना चाहते हैं, तो कृपया निर्धारित आश्रय स्थलों या गोशालाओं में दें। यह हमारी करुणा, जिम्मेदारी और सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाता है।’’

गुप्ता ने सभी दिल्लीवासियों से सड़कों पर चपाती या किसी भी तरह का खाना फेंकने से बचने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान