देश की खबरें | अरब सागर में बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदलाः आईएमडी डीजी
जियो

नयी दिल्ली, दो जून अरब सागर में बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल गया है और यह तीन जून को उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तट से गजरेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक (डीजी) मृत्युंजय महापात्र ने मंगलवार को बताया, " गहरे दबाव का क्षेत्र आज दोपहर के करीब चक्रवाती तूफान में बदल गया है। "

यह भी पढ़े | दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष बने आदेश कुमार गुप्ता, मनोज तिवारी की हुई छुट्टी.

उन्होंने बताया कि चक्रवात को "निसर्ग" नाम दिया गया है। इस नाम का प्रस्ताव बांग्लादेश ने किया है।

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने बताया कि मंगलवार रात तक इसके 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की संभावना है।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: पीएम मोदी ने स्थिति का लिया जायजा, सभी की कुशलता के लिए की प्रार्थना.

आईएमडी ने सोमवार को बताया था कि चक्रवात का प्रभाव मुंबई पर पड़ेगा।

तूफान के चक्रवात बनने से पहले दबाव का क्षेत्र और गहरे दबाव का क्षेत्र के दो चरण होते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)